वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश
2009 38.5 24.3 00
2010 40.0 22.5 00
2011 32.4 24.1 00
2012 38.2 21.4 00
2013 38.4 27.4 00
2014 39.0 20.5 00
2015 38.5 22.5 00
2016 38.2 26.4 00
2017 38.0 22.1 00
2018 37.5 21.4 00
2019 38.0 20.9 00
2020 39.0 16.8 00
2021 23.9 20.1 90
झमाझम बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़क गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में बिजली की चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
बृहस्पतिवार को भी मूसलाधार बारिश के कारण अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। दूसरी ओर आद्रता 85 प्रतिशत रही और 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चली। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।