लगातार बारिश से पिथौरागढ़ जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नदियां उफान पर हैं। थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के पास बंद है। जरीगाड़ पुल के खतरे में आने से जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर भी एक सप्ताह से वाहनों की आवाजाही बंद है।
पुल से एक सप्ताह से बंद होने से लुमती, बंगापानी, उमरगखड़ा,सेरा, सेराघाट, मदकोट, भदेली, सेवला, दरांती, दरकोट, मुनस्यारी से लगे दर्जनों गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पुल के बंद होने से सात-आठ दिन से सात-आठ वाहन वहां फंसे हैं।
वहीं, थल-मुनस्यारी सड़क चार से अधिक स्थानों पर बंद है। इस कारण जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों से मुनस्यारी का संपर्क कट गया है। जिले में 20 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिन्हें कार्यदायी संस्थाएं तेजी से खोलने का प्रयास कर रही हैं।
ये सड़कें हैं बंद
मंसूरी-कांडा-होकरा, नाचनी-बांसबगड़, आदिचौरा-सिन्नी, बंगापानी-जाराजीबली, छिरकिला-जम्कू, गिन्नीबैंड-समकोट, मंसूरी-होकरा, नाचनी-बसंतकोट, डोर-सैरणांथी, बांसबगड़-धामीगांव, बांसबगड़-कोटा, कालिका-खुमती, बांस-आंवलाघाट, सानदेव-तुर्गोली, बिर्थीबैंड-बाराजुब्बर, जौलजीब-मुनस्यारी, तवाघाट-सोबला, घट्टाबगड़-लिपूलेख, सोबला-दर तिदांग सड़क।