फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम: देहरादून में छाए बादल, पर्वतीय इलाकों में आज भी भारी बारिश के आसार

Fri, 01 Oct 2021 09:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Forecast : शुक्रवार को राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर फिर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने कुछ इलाकों में भारी ओलावृष्टि के साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।  

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।

मध्यम से भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों ने राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे में तेज गर्जना के साथ ही मध्यम से भारी बारिश की संभावना जतायी है। वहीं, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड: मसूरी में गलोगीधार के पास मलबा आने से लगा जाम, बदरीनाथ धाम जाने वाला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे भारी बारिश के चलते संभावित आपदा पर नजर रखें। ताकि, आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को हिदायत दी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लेखपालों से पल-पल की रिपोर्ट लें। 

विज्ञापन

बड़कोट: तहसील पहुंचने के लिए 20 किमी का फेर

सर बडियार एवं ठकराल पट्टी के 13 गांवों का संपर्क तहसील और ब्लाक मुख्यालय से 25 दिन बाद भी नहीं जुड़ पाया है। सड़क धंसने से ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए 15 से 20 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। ब्लाक प्रमुख ने डीएम को पत्र लिखकर शीघ्र समस्या के निस्तारण की मांग की है। 

ठकराल पट्टी के पांच और सर बडियार पट्टी के आठ गांवों को राजगढ़ी-सरनौल मोटर मार्ग तहसील मुख्यालय से जोड़ता है, जो सितंबर प्रथम सप्ताह में सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया था। क्षेत्र की समस्या को लेकर ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने पीएमजीएसआई के अधिकारियों को गत 27 सितंबर को ब्लाक में बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। 

बिना देखरेख के ट्रॉलियां भी शोपीस
दोनों पट्टियों के 13 गांवों के लिए अलग-अलग जगह ट्रॉलियां भी लगी हुई है, लेकिन उन पर रस्से न होने के कारण वह शोपीस बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन ने लोनिवि ने सरबडियार के ग्रामीणों के लिए रतेली गगाड़ व ठकराल के लोगों के लिए रखंणी खड्ड पर लाखों के लागत से ट्रॉली लगा रखी है, लेकिन बिना देखरेख अभाव में वह भी शोपीस बन कर रह गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें