31 दिसंबर के बाद बिगड़ेगा मौसम
30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।