फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेट ः रविवार सुबह की शुरुआत हुई बारिश के साथ, गर्मी छू-मंतर, मौसम सुहावना

Sun, 04 Jul 2021 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पाकिस्तान से चलकर राजस्थान होते हुए उत्तराखंड पहुंच रही गर्म हवाएं मानसून का मिजाज बदल रही हैं।
विज्ञापन
सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में रविवार को सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। जिससे गर्मी छू-मंतर हो गई और मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बाद में धूप खिल गई।

लेकिन दोपहर तीन बजे बाद एक फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से दूनवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। शहर में कहीं-कहीं जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।वहीं आज फिलहाल अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। पहाड़ी इलाकों में धूप खिली रही।

विज्ञापन

लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में दो दिन पूर्व हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दिन में कई बार बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। धूप निकलने से पारा एक बार फिर 34.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पाकिस्तान से चलकर राजस्थान होते हुए उत्तराखंड पहुंच रही गर्म हवाएं मानसून का मिजाज बदल रही हैं। इन्हीं गर्म हवाओं के चलते मानसून भी पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में अभी वक्त

मौसम विज्ञानियों का यह भी कहना है कि अभी मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में थोड़ा वक्त लगेगा। जबकि, इससे पूर्व हर साल 21 जून तक मानसून के सक्रिय हो जाने के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश होती थी, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अजीबोगरीब रंग दिखा रहा है।

नैनीताल, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना 
मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर एलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जहां तक राजधानी देहरादून का सवाल है तो राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें