फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी से मिली निजाल, लेकिन अगले कुछ दिनों तक कोहरा, पाला पड़ने की संभावना 

Fri, 14 Jan 2022 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अगले 24 घंटों में मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के लोगों को बारिश और बर्फबारी से तो निजात मिल गई है, लेकिन अगले कुछ दिन कोहरा और पाला पड़ने की संभावना है। वहीं राजधानी देहरादून में शुक्रवार को चटख धूप खिली रही। हल्द्वानी में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मसूरी में भी धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। इसी प्रकार शुक्रवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है।

विज्ञापन


वहीं राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में पिछले दो दिनों से जबरदस्त कोहरा देखने को मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार की सुबह राजधानी दून व आसपास के इलाकों में जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हुई। 

Snowfall: मसूरी शहर में हुआ सीजन का पहला हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढक गई पहाड़ों की रानी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की पूरी संभावना है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। आशिक बादल छाए रहेंगे। कोहरा पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें