फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : दून और आसपास के इलाकों में जमकर बरसे ओले, रविवार को सात जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 29 May 2021 07:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय इलाकों में कई दिनों तक सामान्य रहने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है।
विज्ञापन
एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में रविवार को हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा भी चल सकती है। कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी दून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार जताए हैं। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


दून और आसपास के इलाकों में जमकर बरसे ओले
राजधानी दून और आसपास के इलाकों में शनिवार तड़के जमकर ओले बरसे। बादलों की चमक व गड़गड़ाहट के बीच काफी देर तक बारिश भी हुई। इस दौरान तेज हवा भी चलती रही। हालांकि सुबह बारिश थम गई, लेकिन ज्यादातर इलाकों में दिनभर हल्के बादल छाये रहे। 

बारिश, ओलावृष्टि से आम और लीची के फसल को नुकसान
शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से आम, लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ है। पेड़ों पर पकने को तैयार काफी फल गिर गए। साथ ही फलों पर दाग पड़ने की आशंका है। जिला सहायक उद्यान अधिकारी वी कुमोला ने कहा कि अब आम की फसल पकने का तैयार है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से फल पर दाग पड़ जाते हैं। इससे फलों के बर्बाद होने का खतरा रहता है। शुक्रवार रात हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

बागेश्वर, कपकोट समेत तमाम इलाकों में हुई बारिश, पपों-रताईस सड़क बंद
शनिवार को बागेश्वर, कपकोट के साथ ही तमाम इलाकों में बारिश हुई। बारिश से कई दिनों से हो रही उमस से निजात मिली है। बारिश के दौरान मलबा आने से ओखलधार-पपों-रताईस सड़क बंद हो गई है। सड़क बंद होने से कई वाहन फंस गए हैं। सड़क के रविवार को ही खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें