प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत के खिर्सू ब्लाक स्थित मूल गांव नौगांव में भारी बारिश के दौरान चार गोशालाएं मलबे में दब गईं। इससे 58 मवेशियों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन मंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने गांव का निरीक्षण किया।
नौगांव में यह घटना छह अगस्त की रात करीब एक बजे हुई। हादसे में 51 बकरियां, 4 बैल, 3 गाय व एक बछड़े की मौत हो गई और कई मवेशी घायल हो गए। नौगांव पहुंचे डीएम ने तहसील चाकीसैण के प्रभारी एसडीएम एसएस राणा को नुकसान का 24 घंटे के भीतर आंकलन कर पशुपालकों को मुआवजा देने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। डीएम जोगदंडे ने क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, पेयजल लाइन, पुश्ते, सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।