वाहन पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे यात्री
पागल नाले के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन पर बोल्डर गिर गया। गनीमत रही कि पत्थर वाहन के टायर पर लगा, जिससे यात्री बाल-बाल बच गए। पत्थर गिरने से वाहन का टायर निकल गया। वाहन में स्थानीय लोग बैठे हुए थे।
हालत में पहुंचा बदरीनाथ हाईवे
बदरीनाथ हाईवे बारिश से कई जगहों पर तंग हालत में पहुंच गया है। कमेड़ा, प्रथाडीप, मैठाणा, छिनका, बिरही चाड़ा, पागल नाला, बैलाकूची, टंगणी, गुलाबकोटी के साथ ही सेलंग से जोशीमठ तक हाईवे पर पुश्ता धंसाव और मलबा गिरा हुआ है। जिससे इन जगहों पर वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। जोशीमठ से कंचन गंगा तक हाईवे पर जगह-जगह भू धंसाव और भूस्खलन हो रहा है।