जबकि पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में 28 सितंबर तक हल्की बौछार वाली बारिश होने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों के तापमान में भी इजाफा देखने को मिला। इसका असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा।