फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विजिलेंस ने UPCL के दो लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मांगे थे पांच हजार रुपये

Tue, 07 May 2024 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand News: आरोपियों ने उपभोक्ता से नया बिजली कनेक्शन जल्द लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।  
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक किलोवाट के बिजली कनेक्शन के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगना यूपीसीएल के दो लाइनमैन को भारी पड़ गया। पीड़िता ने 1064 पर इसकी शिकायत की। इसके बाद विजिलेंस ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि एक महिला ने 1064 पर शिकायत की थी कि उनके मकान पर पिछले 10 सालों से विद्युत कनेक्शन उनके बेटे के नाम पर है। अब महिला को अपने नाम से दूसरे विद्युत कनेक्शन की जरूरत है। इसके लिए महिला ने एक किलोवाट भार के विद्युत कनेक्शन के लिए 22 फरवरी को बिजली विभाग में आवेदन किया। उसके बाद क्षेत्र के लाइनमैन शशेंद्र सिंह रावत अपने साथी लाइनमैन प्रमोद के साथ पीड़िता के आवास पहंचा। बताया कि उनका आवेदन निरस्त हो गया है।

Dehradun:  गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए MBBS का छात्र बना मुन्नाभाई, नीट एग्जाम देने पहुंचा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी कनेक्शन लगाने के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये मांगे। जिसके बाद निदेशक सतर्कता डाॅ. वी मुरुगेशन ने एक टीम का गठन किया। गोपनीय जांच कराने पर शिकायत की पुष्टि हुई। टीम ने दोनों लोगों को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान तैयार किया। जिसके बाद मंगलवार को टीम ने दोनों आरोपियों को महेंद्र चौक प्रेमनगर में शिकायतकर्ता महिला से नकद 4500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दोनों लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ा गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी विजिलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें