फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valley OF Flowers: 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, ठंड बढ़ने पर दो दिन से नहीं पहुंचे पर्यटक

Wed, 18 Oct 2023 06:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। सोमवार को यहां करीब दो इंच तक बर्फ गिरी।
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पिछले दो दिनों में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है। सोमवार को हुई बर्फबारी के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे पर्यटकों ने घाटी का रुख नहीं किया है।

विज्ञापन


फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। सोमवार को यहां करीब दो इंच तक बर्फ गिरी। बर्फबारी के बाद से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे यहां पर्यटक नहीं आ रहे हैं।

Chamoli:  60 किमी ट्रैकिंग कर रूपकुंड पहुंचे ये डीएम, इसी जगह मिले थे 10 फीट लंबे नरकंकाल...जाना लोगों का हाल

इस साल 13 हजार से ज्यादा ने किया दीदार

घाटी में अभी तक 13,040 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने पहुंच चुके हैं। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि सोमवार को बर्फबारी होने से यहां पर्यटकों की संख्या शून्य रही। दो दिन से घाटी में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है। यहां ठंड भी काफी बढ़ गई है।

घाटी में आने वाले पर्यटकों के चार सालों का आंकड़ा

वर्ष          भारतीय      विदेशी     कुल
विज्ञापन
विज्ञापन

2019      16904         644      17548
2020       906             10        916
2021       9389           15       9404
2022       20547         280      20827

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें