फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों का 11 नवंबर को सचिवालय कूच का एलान, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Mon, 04 Nov 2024 08:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के मुताबिक वर्ष 2018 में नैनीताल हाईकोर्ट ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया था लेकिन सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चलगी गई।
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : https://www.freepik.com/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम कर्मचारियों ने समान काम के लिए समान वेतन और नियमित करने की मांग को लेकर 11 नवंबर को सचिवालय कूच का एलान किया है। उपनल संयुक्त मोर्चे ने बैठक कर कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर अमल न किया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के मुताबिक वर्ष 2018 में नैनीताल हाईकोर्ट ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया था लेकिन सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चलगी गई। सरकार की एसएलपी सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद अब इस मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की तैयारी है। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। सरकार हाईकोर्ट के 2018 के फैसले पर अमल करे। महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट के मुताबिक 11 नवंबर को कर्मचारी रैली निकालेंगे।

Uttarkashi: धराली के झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गया एक ट्रैकर लापता, दो दिन पहले निकला था पांच सदस्यीय दल
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली की तैयारी के लिए दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, ऊर्जा निगम, वन विभाग समेत विभिन्न कार्यालयों में बैठकें की गई। महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा, मांगों पर अमल न हुआ तो ऊर्जा, चिकित्सा और परिवहन जैसी आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीना रौथाण, महामंत्री रमेश डोभाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें