फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : एक जुलाई से स्कूल खोलने के आदेश, अभी ऑनलाइन ही होगी पढ़ाई

Wed, 30 Jun 2021 07:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अवकाश पूर्ण होने के बाद एक जुलाई से स्कूलों में दोबारा से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन कक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर के संक्रमण के कम होने के बाद अब उत्तराखंड में सभी स्कूल एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे। इस संबंध में आज बुधवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अभी ऑनलाइन पढ़ाई ही होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड अनलॉक : आज से पर्यटकों के लिए खुले देहरादून, ऋषिकेश और नैनीताल के ये पर्यटक स्थल

स्कूलों में तीस जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था
बुधवार को जारी आदेश में लिखा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में संचालित शासकीय, अशासकीय, निजी, डे-बोर्डिंग स्कूलों में तीस जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब अवकाश पूर्ण होने के बाद एक जुलाई से स्कूलों में दोबारा से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021 : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगाई रोक, एक जुलाई से होने वाली थी शुरू

अभी छात्र-छात्राओं को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा
सरकारी स्कूलों में इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 30 जून को गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो जाएंगी। इसके बाद शिक्षकों को स्कूल बुलाकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी।

कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लिया गया निर्णय
विभागीय मंत्री की ओर से भी इस संबंध में एक जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई का निर्देश दिया गया था। हालांकि, अभी छात्र-छात्राओं को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए विभाग की ओर से अभी बच्चों को स्कूल न बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है।

शिक्षकों को कब से स्कूल बुलाया जाए इस पर निर्णय लिया जाना है
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक छात्र-छात्राओं को अभी स्कूल बुलाया जाना संभव नहीं है। विभाग की ओर से भी इस संबंध में अभी कोई तैयारी नहीं है। शिक्षकों को कब से स्कूल बुलाया जाए इस पर निर्णय लिया जाना है।

विज्ञापन

कोविड केस शून्य होने से पहले कॉलेज में कक्षाएं नहीं चलेंगी

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि जब तक कोरोना के केस जीरो नहीं हो जाते और सभी छात्र-छात्राओं को कोविड का टीका नहीं लग जाता, तब तक महाविद्यालयों में कक्षाएं शुरू नहीं होंगी। मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर उनका कहना था कि सीएम के सदन का सदस्य न होने से कोई सांविधानिक संकट नहीं आएगा, वह चुनाव लड़ेंगे।

बुधवार को राज्यमंत्री रावत पूर्व जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन स्व. नरेंद्र मानस के पुत्र मानवेंद्र मानस के आवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोकतंत्र सेनानी महेश चंद्र अग्रवाल और सुशील को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनका कहना था कि सरकार जल्द ही लोकतंत्र सेनानियों को प्रमाणपत्र जारी करेगी। महाविद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाएं।

शिक्षा मंत्री का कहना था कि कोरोना काल में सरकार ने कोविड पर प्रभावी रोक लगाकर बेहतर काम किया है। सीएम के चुनाव लड़ने को लेकर उनका कहना था कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चुनाव लड़ने को लेकर किसी तरह का सांविधानिक संकट पैदा नहीं होगा।

वह चुनाव लड़कर भारी बहुमत से विजयी होंगे। यहां मेयर ऊषा चौधरी, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, कमलेश कुमार, राजेंद्र सैनी, प्रशांत पंडित, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें