फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हैरिटेज सर्किट योजना से कटारमल और जागेश्वर धाम का पर्यटन विकास

Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पर्यटन से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के नए अवसर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र पोषित स्वदेश हैरिटेज सर्किट योजना से अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम और कटारमल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। कटारमल से मंदिर तक ट्रैक रूट का निर्माण करने के साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं के लिए अन्य तमाम कार्य किए जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 

विज्ञापन


स्वदेश हैरिटेज सर्किट योजना के तहत प्रदेश में पर्यटन विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं। इस योजना में टिहरी में इको एंड एडवेंचर टूरिस्ट सर्किट और कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा जिले के कटारमल और जागेश्वर धाम में शामिल हैं। टिहरी जिले में 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पार्किंग का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होगा। 

कटारमल और जागेश्वर धाम में योजना के माध्यम से पार्किंग, साइड डेवलपमेंट, कैफे, सूचना केंद्र, सोलर लाइट, ओपर एयर थिएटर, कटारमल से मंदिर तक ट्रैक रूट, मंदिर जाने के लिए सीढ़ियों का निर्माण, विश्राम केंद्र, व्यू प्वाइंट, वाटर टैंक, साइनेज समेत तमाम पर्यटन विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फेसबुक पर लिखा है कि कटारमल और जागेश्वर धाम में पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें