फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, इस दिन बंद होंगे गंगोत्री के कपाट, मिठाईयों के लिए नया नियम

Mon, 19 Oct 2026 03:58 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उत्तराखंड को आज नौवें राज्यपाल मिल गए हैं। डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित हो गई। उधर, प्रदेश में मिठाईयों को लेकर भी नया नियम लागू हुआ है। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड: प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई 

विज्ञापन

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

उत्तराखंड: अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्तूबर से प्रदेश में नया नियम लागू 
उत्तराखंड में अब मिठाई की दुकानों पर खुली मिठाइयों की निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट भी बतानी होगी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। 26 अक्टूबर 2026 से दुकानों में बिक्री के लिए रखी खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे व काउंटर पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट या यूज बाई डेट लिखना अनिवार्य होगा। खाद्य संरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।  पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: दस नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, फिर मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शारदीय नवरात्र के नवमी पर्व पर गंगोत्री मंदिर समिति ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त निर्धारित किया। कपाट बंद होने के साथ ही गंगोत्री धाम में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। इसके बाद अगले छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में दर्शन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की विदाई के बाद सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 23 अक्तूबर से बदलाव के आसार

Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में वापसी, प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता
 गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। पढ़ें पूरी खबर

वर्दी का रौब, फर्जी आईडी और जॉइनिंग लेटर: पुलिस में भर्ती के नाम पर ऐसे ठगे रुपये, मामला जाकर हर कोई हैरान
खुद को राजस्थान पुलिस का दरोगा बताकर उत्तराखंड के युवाओं को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग का पर्दाफाश हुआ है। पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से राजस्थान पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड, उत्तराखंड पुलिस का फर्जी एडमिट कार्ड, फर्जी जॉइनिंग लेटर और पुलिस की एक जोड़ी वर्दी बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें