केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानें संचालित कर रोजगार कर रहे व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। मंदिर मार्ग से अस्थायी दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को हेलीपैड पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों के हेलीपैड पर बैठ जाने से प्रशासन के सामने भी स्थिति को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर मार्ग पर अस्थायी दुकानें लगाकर कारोबार कर रहे व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इन दुकानों के माध्यम से स्थानीय लोग लंबे समय से अपनी आजीविका चला रहे हैं। दुकानों को हटाए जाने से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है और उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
विकासनगर: स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, सामान की आड़ में बेच रहा था नशा, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा
देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान कमल चौधरी उर्फ बॉबी (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, हरिद्वार का निवासी है और वर्तमान में शमी चौधरी के यहां राजावाला, सेलाकुई में किराये पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसने बरामद स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदी थी और सामान की डिलीवरी करने की आड़ में इसे नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। पढ़ें पूरी खबर...विकासनगर: स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, सामान की आड़ में बेच रहा था नशा, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा
कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
हिंदू व्यापारी के साथ हाथापाई कर धमकाने के आरोपी दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को कोतवाली पुलिस ने एसडीएम न्यायालय में पेश किया। यहां से मोहम्मद दीपक को चेतावनी के साथ जमानत पर छोड़ दिया गया। शुक्रवार शाम को एसडीएम कोर्ट से दीपक को दो जमानतियों के साथ डेढ़ लाख का मुचलका पाबंद कर छोड़ा गया। इसके साथ ही मजिस्ट्रेट संदीप कुमार की कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर अगले छह महीनों में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर अथवा किसी भी घटना के लिए जिम्मेदार होने पर अर्थदंड वसूलने समेत कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बुधवार शाम को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाली में धरना दिया था। उनका आरोप था कि कोटद्वार का जिम संचालक दीपक पहले भी क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने का कारण रहा है और अब उसने एक बार फिर हिंदू व्यापारी संजीव टांक के साथ हाथापाई करते हुए धमकी दी है। पढ़ें पूरी खबर...कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी