फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे पांचवे दिन भी बंद व सड़क हादसे में 14 लोग घायल सहित पढ़ें दिनभर की खबरें

Mon, 02 Sep 2019 04:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालाढूंगी मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में एक की मौत और 14 लोग घायल हो गए। उत्तराखंड की पहली डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गई। देहरादून नारी निकेतन यौन शोषण मामले में आरोपियों की सजा का एलान आज किया जाएगा। पांचवें दिन भी लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद रहा। वहीं डोईवाला में अस्पताल गए मकान मालिक के घर में चोरों ने धावा बोल दिया है ।आइए जानते हैं उत्तराखंड की बड़ी खबरों के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन


हल्द्वानीः कालाढूंगी मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में एक की मौत और 14 लोग घायल
हल्द्वानी के कालाढूंगी मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। वहीं कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर एक टैंपो ट्रैवल्स खाई में गिर गया। नैनीताल से 15 किमी. की दूरी पर स्थित मंगोली में पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया। जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

 
हरिद्वार: पहली महिला डीजीपी रही कंचन चौधरी भट्टाचार्य की अस्थियां गंगा में प्रवाहित
देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य की अस्थियों को वैदिक विधिविधान के साथ आज हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित किया गया। उनकी बेटियों कनिका और कावेरी ने अन्य परिजनों के साथ अस्थियों को हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


देहरादून नारी निकेतन यौन शोषण मामले में आरोपियों की सजा का एलान आज
आज उत्तराखंड के चर्चित नारी निकेतन यौन शोषण मामले में दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। संभावना है कि दोपहर तीन बजे के बाद दोषियों की सजा का एलान हो जाएगा। इससे पहले सजा पर बहस की गई। बता दें कि 2015 में अमर उजाला ने ही सबसे पहले यह खबर ब्रेक की थी। पढ़ें पूरी खबर...

चारधाम यात्रा 2019: पांचवें दिन आज सुबह लामबगड़ में खुला बदरीनाथ हाईवे, लेकिन यात्रा रुकी
पांच दिन बाद बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। आज सुबह मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया गया। हालांकि चट्टान से बड़े बोल्डर गिरने के कारण यात्रा फिर रोकनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर...

डोईवालाः मकान मालिक थे अस्पताल में भर्ती, चोरों ने बोला घर में धावा, लाखों लेकर उड़े
डोईवाला में देर रात चोरों ने प्रेमनगर बाजार निवासी अनिल जायसवाल के घर में धावा बोला और लाखों की नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए। चोर अलमारी में रखे नगदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें