कोरोना की दूसरी लहर के संक्रमण के कम होने के बाद अब उत्तराखंड में सभी स्कूल एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से बुलावा आ गया। पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से आया बुलावा
प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से बुलावा आ गया। बुधवार को मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम तय थे। सभी कार्यक्रम रद्द कर मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
एक जुलाई से स्कूल खोलने के आदेश, ऑनलाइन होगी पढ़ाई
कोरोना की दूसरी लहर के संक्रमण के कम होने के बाद अब उत्तराखंड में सभी स्कूल एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे। इस संबंध में आज बुधवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अभी ऑनलाइन पढ़ाई ही होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
आज गर्मी ने झुलसाया, पारा 37 के पार होने के आसार
देहरादून व आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर बरकरार है। ऐसे में शहरियों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
आज से पर्यटकों के लिए खुले देहरादून, ऋषिकेश और नैनीताल के ये पर्यटक स्थल
ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी की भावातीन चौरासी कुटिया बुधवार से पर्यटकों के लिए खुल गई है। कोरोना संक्रमण कम होने के चलते बुधवार से दून चिड़ियाघर आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इस बाबत मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक व दून चिड़ियाघर निदेशक ने आदेश भी जारी किए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
परिवहन कर्मियों को राहत, 23 करोड़ निगम के खातों में पहुंचे, आज से वेतन बंटना शुरू
पांच माह से वेतन का इंतजार कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों को एक और राहत मिली है। शासन की ओर से जारी 23 करोड़ रुपये निगम के खाते में पहुंच चुके हैं। बुधवार से वेतन बंटना शुरू हो गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...