उत्तराखंड में पुलिस विभाग में जल्द ही सिपाहियों के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। वहीं, ऋषिकेश में अब पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। पांच महीने में 36 हजार पर्यटक योगनगरी का दीदार करने पहुंच चुके हैं। पढ़ें कुछ और खबरें...
उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी को झटका, पदाधिकारियों समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
देहरादून: करीब पांच महीने बाद लगा रोजगार मेला, 400 पदों पर है भर्ती का मौका, बड़ी संख्या में पहुंचे युवा
सृजित पदों के बराबर आवेदक न आने की वजह से दो-तीन बार रोजगार मेला स्थगित कर चुके देहरादून क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग का रोजगार मेला करीब पांच महीने बाद आज मंगलवार को आयोजित किया गया। मेले में नौकरी के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम: कहीं खिली धूप तो कहीं छाए बादल, चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू
उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली बनी हुई है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में धूप खिली है तो कहीं पर बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
खुशखबरी: पुलिस विभाग में नौकरी की राह देख रहे युवा हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में जल्द होगी 1521 सिपाहियों की भर्ती
उत्तराखंड में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सिपाहियों के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ऋषिकेश: कोविड कर्फ्यू में छूट के बाद बढ़ने लगी रौनक, पांच महीने में 36 हजार पर्यटकों ने किया योगनगरी का दीदार
विश्वभर में ऋषिकेश की योगनगरी के रूप में पहचान है। देश-विदेश से पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। लॉकडाउन और कोविड कर्फ्यू के दौरान पर्यटकों के आवागमन पर रोक से पर्यटन कारोबार पूरी तरह ठप हो गया था। लेकिन अब कोविड कर्फ्यू में छूट से कारोबार फिर रफ्तार पकड़ रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...