ऋषिकेश में एक कलयुगी बाप द्वारा अपनी ही चार साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उधर, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क के विस्तारिकरण के लिए हरे-भरे हजारों पेड़ों को काटे जाने के विरोध में तमात संगठन चिपको आंदोलन पर उतर आए हैं। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
हरिद्वार: साक्षी महाराज का दावा- महंत नरेंद्र गिरि की हत्या की गई, सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
तीर्थनगरी हरिद्वार में रविवार को स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने पूरे देश से साधु-संत हरिद्वार पहुंचे। इस क्रम में उन्नाव सांसद और संत साक्षी महाराज ने भी हरिद्वार पहुंचकर स्वामी वामदेव मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: ऋषिकेश में कलयुगी बाप बना हैवान, बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची की उम्र महज चार साल
ऋषिकेश के थाना मुनिकीरेती अंतर्गत शीशम झाड़ी क्षेत्र में एक कलयुगी बाप द्वारा अपनी ही चार साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मासूम की मां अपनी बेटी को लेकर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम: बागेश्वर में दो सगे भाई सरयू नदी में बहे, चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू
बागेश्वर के कपकोट में सरयू में नहाने गए दो सगे भाई मोहित उम्र 10 वर्ष और सुमित उम्र 06 वर्ष पुत्र प्रकाश राम निवासी कपकोट नदी में बह गए। पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मोहित का शव मिल चुका है, वहीं दूसरे की खोजबीन जारी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चिपको आंदोलन: हजारों पेड़ों की जिंदगी बचाने को देहरादून में शुरू हुआ आंदोलन, पढ़ें क्या है मामला
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क के विस्तारिकरण के लिए हरे-भरे हजारों पेड़ों को काटे जाने के विरोध में तमात संगठन चिपको आंदोलन पर उतर आए हैं। राज्य सरकार और शासन की ओर से जोगीवाला से सहस्त्रधारा चौराहे तक रिंग रोड के विस्तारीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन उससे पहले ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले तमाम सामाजिक संगठन पेड़ों के काटे जाने के विरोध में चिपको आंदोलन पर उतर आए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को सरकार ने माना बड़ा सिरदर्द, एक समुदाय की बढ़ती आबादी से चिंता
प्रदेश सरकार उत्तराखंड में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की घुसपैठ की सूचनाओं से चिंतित है। वह इसे भविष्य के लिए राज्य के जनसांख्यिकीय और सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक ताने-बाने के लिए बड़े खतरे के तौर पर देख रही है। उसकी चिंता मैदानी जिलों में एक समुदाय की तेजी से बढ़ती आबादी भी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...