फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मां ने बेटे को मारकर की आत्महत्या और आप चलाएगी रोजगार गारंटी यात्रा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Thu, 23 Sep 2021 05:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में महिला ने पहले अपने बेटे को मार डाला और फिर आत्महत्या कर ली। वहीं, चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी प्रदेश में रोजगार गारंटी यात्रा चलाएगी। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वहीं, शक्तिमान प्रकरण में कैबिनेट मंत्री (तत्कालीन विधायक) गणेश जोशी, योगेंद्र रावत समेत पांच आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने बरी कर दिया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: घरेलू कलह से तंग आकर पहले मां ने तकिये से मुंह दबाकर बेटे को मारा, फिर की आत्महत्या, तस्वीरें
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर में रह रही महिला कमरे के रोशनदान से चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। कमरे में उसका छह साल का बच्चा मृत पाया गया है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


शक्तिमान प्रकरण: गणेश जोशी समेत पांच आरोपी दोषमुक्त, पुलिस के घोड़े शक्तिमान की हुई थी मौत
शक्तिमान प्रकरण में कैबिनेट मंत्री (तत्कालीन विधायक) गणेश जोशी, योगेंद्र रावत समेत पांच आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने बरी कर दिया है। इन सभी पर 14 मार्च 2016 को विधानसभा कूच के दौरान पुलिस के घोड़े की टांग तोड़ने का आरोप था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड चुनाव 2022: घर-घर रोजगार गारंटी पहुंचाने के लिए कर्नल कोठियाल राज्य में चलाएंगे यात्रा
उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कर्नल रिटा. अजय कोठियाल राज्य में रोजगार गारंटी यात्रा चलाएंगे। यह बात आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कही है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: आईएसबीटी देहरादून के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएम, बसों पर चढ़कर यात्रियों से की बात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने खुद बसों पर चढ़कर यात्रियों से बात की और सुविधाओं का जायजा लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

चारधाम यात्रा: सरकारी सिस्टम पर अधूरी तैयारियों का आरोप, कोलकाता से आए दो दर्जन यात्री वापस लौटे
सरकारी सिस्टम की आधी-अधूरी तैयारी के कारण चारधाम यात्रा पर आए सैकड़ों श्रद्धालु बुधवार देर रात से बड़कोट दुबाटा में परेशान हैं। श्रद्वालुओं ने सरकार की आधी-अधूरी तैयारियों पर नाराजगी जताई है और वापस लौट जाने की बात कही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें