फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केदारनाथ पहुंचे पंजाब के सीएम और आप ने किया जेल भरो आंदोलन का एलान, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Tue, 02 Nov 2021 05:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं, देवस्थानम बोर्ड को लेकर अब आम आदमी पार्टी मुखर हो गई है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी समेत आसपास के पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने दिवाली पर प्रदेश के 40 हजार निगम कर्मचारियों को बोनस की सौगात दी है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड भंग करने को लेकर आप मुखर, बुधवार से जेल भरो आंदोलन का एलान
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर पार्टी की ओर से प्रदेश भर में बुधवार से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं कर देगी। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड: हरीश रावत से मिलने पहुंचे पंजाब के सीएम चन्नी और सिद्धू , केदारनाथ धाम में की पूजा
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष केपी राणा आज मंगलवार को अचानक हरीश रावत से मिलने उत्तराखंड पहुंचे। इसके बाद सभी नेता हरीश रावत के साथ केदारनाथ धाम गए। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

केदारनाथ: धाम में करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध का एलान
पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे का चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति ने विरोध जताने का एलान किया है। तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार तीर्थ पुरोहित समाज का अपमान कर रही है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, चारधाम यात्रा सुचारू
उत्तराखंड में आज मौसम सामान्य बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गुनगुनी धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी समेत आसपास के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: दिवाली पर प्रदेश के 40 हजार निगम कर्मचारियों को बोनस की सौगात
उत्तराखंड सरकार ने दिवाली पर प्रदेश के 40 हजार निगम कर्मचारियों को बोनस की सौगात दी है। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने मंगलवार को बोनस दिए जाने का आदेश जारी किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें