उत्तरकाशी में रविवार को तबाही मचाने के बाद आज सोमवार को बादलों ने टिहरी में कहर बरपाया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जैसे जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। उधर, हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पढ़ें प्रदेश की कुछ और अहम खबरें...
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटने से तीन की मौत, ध्वस्त घरों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तराखंड में बारिश के बाद पहाड़ों पर नदियां उफान पर आ गई हैं। इस बीच उत्तरकाशी में कल देर रात बादल फटने के बाद पैदा हुए हालात में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: सरकार ने 27 जुलाई तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल
उत्तराखंड में कम होते जा रहे कोरोना मामलों के बावजूद सरकार बहुत ज्यादा ढीलाई देने के मूड में नहीं है। सरकार ने 27 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग आज सोमवार को एसओपी जारी कर दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरिद्वार: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने रिश्तेदार सहित दो युवकों को हिरासत में लिया
हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला में रिश्तेदार ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। पुलिस ने रिश्तेदार के साथ शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिन्होंने घटना करने में आरोपी की मदद की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में तबाही के बाद अब टिहरी में बादलों का कहर, अतिवृष्टि से कई घर मलबे में दबे
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को तबाही मचाने के बाद आज सोमवार को बादलों ने टिहरी में कहर बरपाया है। जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में आज तड़के जोर आवाज के साथ अतिवृष्टि हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: ऋषिकेश में भगवान शिव की मूर्ति के एक दम नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर, गंगोत्री, यमुनोत्री व बदरीनाथ हाईवे बंद
राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के सक्रिय होने के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जैसे जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...