उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बदरी-केदार, यमुनोत्री और धारचूला-मुनस्यारी की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। वहीं, बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में चार लोगों की मौत हो गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
17 गढ़वाल राइफल्स और वर्तमान में आरआर (राष्ट्रीय राइफल 48) के शहीद सूबेदार अजय सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह उनके पैतृक गांव रामपुर पहुंच गया। वहीं, शहीद हरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सड़क बंद होने के कारण घर नहीं पहुंच पाया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: कई घंटों की बारिश के बाद बर्फ की सफेद चादर से ढकी उत्तराखंड की वादियां, तस्वीरें
उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रविवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी है। वहीं बदरी-केदार, यमुनोत्री और धारचूला-मुनस्यारी की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
बारिश का कहर: उत्तराखंड में मलबे की चपेट में आए मजदूरों के टेंट और कच्चा मकान, चार की मौत
उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोटद्वार में मजदूरों के परिवार के लिए यह बारिश काल बनकर आई है। बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में दो महिला, एक बच्ची और चंपावत में एक महिला की मौत हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: शहीद सूबेदार अजय सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, छाया मातम, हर दिल रोया, तस्वीरें
17 गढ़वाल राइफल्स और वर्तमान में आरआर (राष्ट्रीय राइफल 48) के शहीद सूबेदार अजय सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह उनके पैतृक गांव रामपुर पहुंच गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ पहुंची।
उत्तराखंड में रेल रोको आंदोलन: जीआरपी और पुलिस सतर्क, ऊधमसिंह नगर में रेलवे ट्रेक पर बैठे किसान
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से आज रेल रोको आंदोलन की घोषणा के बाद पुलिस के साथ जीआरपी भी सतर्क रही। वहीं देहरादून, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में किसानों के प्रदर्शन का दौर भारी बारिश के बीच भी जारी रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: शहीद हरेंद्र सिंह के गांव पीपलीसारी में मातम, सड़क बंद होने से गांव नहीं पहुंचा पार्थिव शरीर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हरेंद्र सिंह के रिखणीखाल तहसील के गुर्ठेता ग्राम सभा के ग्राम पीपलसारी में मातम पसरा है। सोमवार को फिलहाल शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नहीं पहुंच पाया है। सड़क बंद होने के कारण शहीद का पार्थिव शरीर रिखणीखाल हॉस्पिटल में रखा गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...