भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वहीं, आज रुद्रपुर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का किसानों ने जमकर विरोध किया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे तक हल्की से लेकर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, हरिद्वार में ट्रेजरी वार्ड में तैनात सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: 20 और 21 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा तय, ये रहेगा उनका कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। वे आगामी 20 व 21 अगस्त को उत्तराखंड में रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जेपी नड्डा 20 अगस्त को सुबह 10 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा: रुद्रपुर में काले झंडे दिखाने सड़क पर उतरे किसान, पुलिस के किया गिरफ्तार
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को रुद्रपुर शहर पहुंची। जिसके विरोध में किसान सड़क पर उतर आए। यहां ग्रीन पार्क के पास किसानों और पुलिस से नोंक-झोंक हुई। जिसके बाद करीब 25 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: हरिद्वार में सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, ट्रेजरी गार्ड में तैनात था मृतक
हरिद्वार में ट्रेजरी वार्ड में तैनात सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
Uttarakhand Weather: देहरादून में दोपहर बाद बरसे बादल, अगले 72 घंटे तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के आसार
राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे तक हल्की से लेकर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को जहां नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की से लेकर भारी तेज बारिश की संभावना है। वहीं देहरादून में दोपहर बाद बारिश हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड चुनाव 2022: पूर्व फौजियों के ‘सहारे’ उत्तराखंड का सियासी समर जीतने की चाहत, पढ़ें ये खास रिपोर्ट
सैन्य बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीच सैनिकों व पूर्व सैनिकों के वोटों के लिए होड़ मचनी शुरू हो गई है। पूर्व सैनिक परिवारों से जुड़े करीब साढ़े बारह लाख वोटरों को रिझाने के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से चाल चल रही हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...