राजधानी देहरादून में एक होटल में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। वहीं, आप पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल को प्रत्याशी बनाए जाने की विधिवत घोषणा कर दी है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
टेलीविजन अभिनेत्री निकिता शर्मा शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह बंधन में बंध गईं हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) जेई भर्ती जारी करने की मांग को लेकर बुधवार काे बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: देहरादून के एक होटल में आयकर का छापा, पैसिफिक ग्रुप से जुड़ी संपत्तियों पर हो रही कार्रवाई
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक होटल में आयकर विभाग का छापा पड़ा है। जिसके लिए दिल्ली और स्थानीय अधिकारियों की टीम उक्त होटल में मौजूद है। बताया जा रहा है कि उक्त होटल पैसिफिक मॉल के पास स्थित है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Manish Sisodia in Uttarakhand: उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल, मनीष सिसोदिया ने की घोषणा
आप पार्टी ने गंगोत्री विधान सभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल को प्रत्याशी बनाए जाने की विधिवत घोषणा कर दी है। यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गंगोत्री के मतदाताओं को एक अच्छा विकल्प मिला है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
त्रियुगीनारायण मंदिर: इस टीवी अभिनेत्री ने शिव-पार्वती की विवाह स्थली पर बांधा सात जन्मों का बंधन, तस्वीरों में देखें
टेलीविजन अभिनेत्री निकिता शर्मा शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह बंधन में बंध गईं हैं। इगास के पावन पर्व पर उन्होंने मंदिर की अखंड विवाह वेदी में रोहनदीप सिंह के साथ साथ फेरे लिए। निकिता शर्मा स्वरागिनी, दो दिल एक जान, शक्ति और फिर लौट आई नागिन सीरियल में काम कर चुकीं हैं।
उत्तराखंड: यूकेपीएससी जेई भर्ती जारी करने की मांग को लेकर युवाओं का सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया अरेस्ट
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) जेई भर्ती जारी करने की मांग को लेकर बुधवार काे बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान कूच करने जा रहे युवाओं को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जिसके बाद सभी युवा बैरिकेडिंग पर ही धरने पर बैठ गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम पहुंचे प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी, किए बदरीविशाल के दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी बुधवार काे बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। वह सुबह साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। उन्होंने सुबह नौ बजे मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...