उत्तराखंड में आज भागीरथी नदी किनारे स्थित केदारघाट के पास अधजले शव को कुत्तों द्वारा नोचने-खसोटने का मामला सामने आया। वहीं, बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी मलबा आने से बंद रहा। उधर, बाबा रामदेव के एलोपैथ को लेकर दिए गए बयान के बाद सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर मुखर दिखे। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
उत्तराखंड में कोरोना: भागीरथी किनारे अधजले शवों को नोचते नजर आए कुत्ते, वायरल हुआ वीडियो
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे स्थित केदारघाट के पास अधजले शवों को कुत्तों द्वारा नोचने-खसोटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए और यहां शवों के पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार नहीं होने का आरोप लगाया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम: अलर्ट के बाद कई जिलों में देर रात हुई बारिश, बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नम हवाओं ने राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल दिया है। सोमवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश शुरू हुई जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। वहीं, बदरीनाथ हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
रामदेव एलोपैथी विवाद: उत्तराखंड में आज सरकारी और प्राइवेट डॉक्टरों ने काला फीता बांधकर किया काम
प्रदेशभर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ से जुड़े डॉक्टरों ने आज मंगलवार को काला फीता बांधकर काम किया। बाबा रामदेव के एलोपैथी और उससे जुड़े डॉक्टरों के खिलाफ दिए गए बयान के खिलाफ डॉक्टरों ने विरोध जताया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
नैनीताल: दुल्हन हुई कोरोना संक्रमित, फिर पीपीई किट पहनकर वर-वधू ने लिए सात फेरे, तस्वीरें...
उत्तराखंड के नैनीताल में रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा गांव में दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने पर वर-वधू ने पीपीई किट पहनकर फेरे लिए। शादी में दोनों पक्षों के 12 लोग शामिल हुए। वर-वधू के साथ ही बरातियों और घरातियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: वात्सल्य योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी, माता-पिता में से किसी एक की मौत पर भी मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में कोविड से माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु हो जाने पर भी बच्चों को वात्सल्य योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य के मुताबिक इन बच्चों के प्रति सरकार गंभीर है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...