गुफा में करीब 10 फीट तक ऊंचे शिवलिंग के दर्शन होते हैं। इस पर पहाड़ी से टपकने वाले जल से हमेशा अभिषेक होता रहता है। इसी शिवलिंग के पास बर्फ पिघलने के दौरान प्रतिवर्ष बर्फ शिवलिंग का आकार लेता है।
जिसे बर्फानी बाबा या टिंमरसैंण महादेव के नाम से जाना जाता है। बांपा गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल और प्रेम फोनिया ने बताया कि टिम्मरसैंण गुफा में बर्फानी बाबा आकार लेने लग गए हैं। गुफा के बाहर से पानी के झरने भी पूरी तरह से जम गए हैं।