फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: ओणेश्वर मेले में देव डोली लेकर पहुंचा किशोर बेहोश होकर गिरा, मौत से मचा गांव में कोहराम

Tue, 01 Mar 2022 07:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,लंबगांव (टिहरी)

सार

मंदिर परिसर में देव डोलियों के नृत्य के समय किशोर बेहोश होकर वहीं फर्श पर गिर गया। 
विज्ञापन
संक्रमित महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवल ओणेश्वर मेले में देव डोली लेकर पहुंचे एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना के बाद किशोर के खोलगढ़ पल्ला गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए परिजन शव को ले गए। 

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के पर्व पर खोलगढ़ पल्ला निवासी राजपाल सिंह मिश्रवाण का बेटा राजन मिश्रवाण (17) गांव से देव डोली के साथ देवल ओणेश्वर मंदिर पहुंचा था। मंदिर परिसर में देव डोलियों के नृत्य के समय लगभग 11 बजे वह बेहोश होकर वहीं फर्श पर गिर पड़ा।

10वीं में पढ़ता था राजन
आनन-फानन में लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लेकर पहुंचे, जहां डा. आशुतोष ने उसे मृत घोषित कर दिया। डा. आशुतोष ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। हो सकता है सिर पर चोट लगने से मौत हुई हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुस्लिम युवक की जलाभिषेक करने की इच्छा नहीं हुई पूरी, अनुमति देने से पुलिस ने किया इनकार
विज्ञापन


परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार करते हुए शव को अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मेले के दौरान एक किशोर की मौत की सूचना मिली थी, लेकिन परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। किशोर मिश्रवाण गांव इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता था। उसके पिता पुजारी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें