फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देहरादून के बाद अब कुमाऊं में खुलेगा प्रदेश का दूसरा साइबर थाना

Sat, 22 Aug 2020 12:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शासन ने दी स्वीकृति, पुलिस मुख्यालय ने तेज की तैयारियां 
  • 2015 में देहरादून में खोला गया था पहला साइबर थाना 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दूसरा साइबर थाना खोले जाने को शासन ने स्वीकृति दे दी है। यह थाना कमाऊं रेंज में खोला जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने थाना खोलने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में प्रदेश का पहला साइबर अपराध पुलिस स्टेशन देहरादून में खोला गया था।

विज्ञापन


इसके बाद से लोग यहां पर साइबर अपराधों की शिकायत करते हैं। थाने में साइबर वर्ल्ड की समझ रखने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। इससे काफी हद तक प्रदेश में साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सका है। साथ ही साथ इन अपराधों के खुलासे में भी पुलिस की दक्षता बढ़ी है। 

चूंकि, कुमाऊं क्षेत्र देहरादून से दूर होने के कारण यहां लोगों की पहुंच कम है। साथ ही एक ही थाने पर शिकायतों का बोझ भी बेहद अधिक था। लिहाजा, पुलिस मुख्यालय ने पिछले साल कुमाऊं क्षेत्र में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन खोले जाने की स्वीकृति मांगी थी। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शासन ने इस संबंध में अपनी अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन


शासन की ओर से कुमाऊं में साइबर थाना खोले जाने को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही वहां पर थाना स्थापित किया जाएगा। इससे वहां के लोगों को बैंकिंग धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े फ्रॉड, सोशल मीडिया से संबंधित मामलों की शिकायतें दर्ज कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

-अशोक कुमार, डीजी कानून व्यवस्था, उत्तराखंड पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें