फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तेंदुआ हो सकता है राज्य ओलंपिक खेलों का शुभंकर

Sat, 03 Nov 2018 12:41 PM IST
राजीव पांडेय, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

राज्य ओलंपिक खेलों के लिए तेंदुए को शुभंकर के लिए प्रस्तावित किया गया है। ओलंपिक संघ के महासचिव ने उम्मीद जताई है कि राज्य ओलंपिक खेल संचालन समिति की बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। राज्य पक्षी मोनाल के सवाल पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में राज्य पक्षी मोनाल के शुभंकर होने के कारण इसे राज्य ओलंपिक खेलों के लिए शुभंकर नहीं बनाया गया। 

विज्ञापन


10 से 13 नवंबर के बीच रुद्रपुर में होने वाले राज्य ओलंपिक खेलों के लिए अभी तक शुभंकर जारी नहीं किया गया है, जबकि प्रतियोगिता के लिए एक हफ्ते भी बाकी नहीं है। इस बारे में ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह से सवाल किए गए तो उन्होंने बताया कि राज्य खेलों की संचालन समिति ने ओलंपिक के लिए तेंदुआ को शुभंकर के रूप में प्रस्तावित किया है। शनिवार को होने वाली राज्य ओलंपिक खेलों की संचालन समिति की बैठक में पूरी उम्मीद है कि शुभंकर के रूप में तेंदुए पर मुहर लग जाएगी। 

21 खेलों की स्पर्धाएं रुद्रपुर में होंगी 
रुद्रपुर : राज्य ओलंपिक खेलों के तहत 24 खेलों में से हॉकी, कबड्डी समेत 21 प्रतियोगिताएं रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम, पीएसी 31वीं वाहिनी और 46वीं वाहिनी मैदान पर होंगी। वहीं तैराकी प्रतियोगिता हल्द्वानी तरणताल, वाटर गेम्स गूलरभोज के हरिपुरा जलाशय और निशानेबाजी नैनीताल में होगी। 
विज्ञापन


संचालन समिति में ये हैं
राज्य ओलंपिक खेलों की संचालन समिति में स्टेट ओलंपिक संघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महासचिव डीके सिंह, उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नीरज खैरवाल, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, पीएसी 31वीं और 46वीं वाहिनी के सेनानायक, सीडीओ आलोक पांडेय, सीटीओ केके कांडपाल आदि शामिल हैं।

मुक्केबाज विजेंद्र ने दी शुभकामनाएं
ओलंपियन और वर्तमान में प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने उत्तराखंड ओलंपिक खेलों के प्रचार के लिए वीडियो शूट कराया है। विजेंद्र सिंह ने राज्य ओलंपिक एसोसिएशन को ओलंपिक खेल की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें