फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : सोमवती अमावस्या और पर्वतीय क्षेत्रों के सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में लगी कतार

Mon, 20 Jul 2020 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में भोले का जलाभिषेक किया। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, कालिका मंदिर, सनातन धर्म मंदिर व अन्य मंदिरों में सुबह भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन


इसके बाद श्रद्धालुओं को जलाभिषेक की अनुमति दी। श्रद्धालुओं ने मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जलाभिषेक किया। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में बाबा का अनाज से शृंगार किया गया। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह रुद्राभिषेक हुआ। शाम को भगवान को फलों से सजाया जाएगा। 



उधर उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि 20 जुलाई को पर्वतीय क्षेत्रों के लोग सावन का पहला सोमवार मना रहे हैं। 16 जुलाई से पर्वतीय क्षेत्रों का सावन महीना शुरू हुआ है। आज पहले सोमवार को मंदिरों में खासी रौनक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर सीएम ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवती अमावस्या की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के नाते हर त्योहार का यहां अपना एक अलग महत्व है। सावन हरियाली एवं उत्साह का महीना माना जाता है, इसलिए इस महीने की अमावस्या का अपना विशेष महत्व है।

आइये इस पर्व के अवसर पर हम सब मिलकर प्रार्थना करें कि जल्द ही परिस्थितियां पहले की तरह सामान्य हो जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते हर त्योहार को मनाने का तरीका एवं उसका स्वरूप परिस्थितियों के अनुसार हमने परिवर्तित किया है।

उन्होंने अनुरोध किया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या के दिन कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण हरिद्वार में मां गंगा में स्नान करने के बजाय हम सब घर पर ही मां गंगा का स्मरण करके पवित्र भावों से स्नान करें ताकि इस महामारी के काल में आप सब उत्तराखंड सरकार को सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें