फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तराखंड का जवान शहीद, खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम

Sun, 19 Jul 2020 11:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देर रात गश्त के दौरान डायनामाइट पर पैर पड़ने से हुआ धमाका, सोमवार को घर पहुंचेगा शहीद का शव
विज्ञापन
शहीद जवान देव बहादुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तराखंड के जवान के शहीद होने की खबर है। किच्छा के गौरीकला निवासी जवान देव बहादुर (24) पुत्र, शेर बहादुर के शहीद होने की खबर जैसे ही परिवार को लगी घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को गश्त के दौरान जवान देव बहादुर का पैर जमीन पर बिछी डायनामाइट पर पड़ गया। इस दौरान हुए धमाके में वे शहीद हो गए। घटना की जानकारी परिवार को रात करीब 11 बजे मिली। 


शहीद जवान देव बहादुर की भर्ती 2016 में भारतीय सेना के 6/1 गोरखा रेजिमेंट के बैच में हुई थी। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई भी है सेना में तैनात

बता दें कि शहीद जवान का बड़ा भाई किशन बहादुर भी भारतीय सेना में है। वे इस वक्त ग्वालियर में तैनात हैं। शहीद देव बहादुर के परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। वे दूसरे नम्बर के थे। 

शहीद के भाई  किशन ने बताया कि घटना गश्त के दौरान हुई थी। परिवार को सूचना रात को दी गई। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उम्मीद जताई जा रही है कि शहीद का शव सोमवार को घर पहुंचेगा।

जवान की शहादत पर सीएम ने किया नमन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किच्छा निवासी 24 वर्षीय जवान करन देव उर्फ देव बहादुर की शहादत को नमन किया। गोरखा रेजिमेंट के जवान करन देव लेह-लद्धाख सीमा पर अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गए। वह गौरीकला किच्छा के निवासी थे। मुख्यमंत्री ईश्वर से शहीद के परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें