फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2020: हरिद्वार में धारा 144 लागू, फिर भी भाजपा नेताओं के लिए खोले मंदिर के द्वार

Sun, 19 Jul 2020 10:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार में लॉकडाउन के चलते महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जल चढ़ाने पर प्रतिबंध के बाद भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के साथ कनखल स्थित दक्ष मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। आम लोगों और हिंदुवादी नेता को प्रतिबंध का हवाला देकर गेट से ही लौटाने वाली पुलिस ने उनके काफिले को नहीं रोका। इससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के चलते जिला प्रशासन ने सावन की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में पूजा अर्चना और जल चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। शनिवार से ही सभी प्रमुख शिवालयों के गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। रविवार सुबह दक्ष और नीलेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से बंद था। मंदिर प्रबंधन की ओर से गेट पर बंदी का नोटिस भी चस्पा किया गया था।


सुबह यहां कई आम श्रद्धालु पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन के चलते मंदिर बंद होने का हवाला देकर बैरंग लौटा दिया। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची भी पूजा करने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने गेट पर ही उनके वाहन को रोक दिया और डीएम के आदेश हवाला देते हुए लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने काफिले के साथ दक्ष मंदिर पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और अन्य भाजपा नेता भी थे। बंशीधर भगत और मदन कौशिक के आते ही गेट खोल दिया गया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और जल चढ़ाया।

लॉकडाउन के नियम सभी के लिए बराबर हैं। किसी के मंदिर में जाने और पूजा करने की बात संज्ञान में नहीं है। पता करेंगे कि प्रतिबंध के बावजूद किसने और किन परिस्थितियों मंदिर में पूजा अर्चना की है। यदि नियमों की अनदेखी की गई तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
-डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी, हरिद्वार

हरिद्वार में नियमों के पालन के बीच मंदिर में पूजा अर्चना की। मुझे किसी ने मंदिरों में पूजा अर्चना और जल चढ़ाने पर प्रतिबंध की कोई जानकारी नहीं दी थी। मंदिर में शारीरिक दूरी और अन्य सभी नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।
-बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें