छात्रा के विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा के सिर पर पत्थर से वार किया, जिसमें छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद युवक भाग गया। घायल छात्रा किसी तरह बस स्टैंड तक पहुंची।
यहां महाविद्यालय के स्टाफ ने उसे देखा और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसके गंभीर घायल होने पर हायर सेंटर बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। अब उसका बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है।
राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित छात्रा के पिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।