फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रदर्शन: आर-पार की लड़ाई को तैयार, मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज

Sun, 25 Jul 2021 01:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

लगातार सातवें दिन कार्यबहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करते हुए आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों का आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों ने कहा कि हम आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। जब तक हमारी 11 सूत्री मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं होगा, हम चुप नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन

वहीं रविवार को चंपावत जिले के टनकपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण मित्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। हेमेश खर्कवाल और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ धरने पर बैठ गए।

हल्द्वानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। हल्द्वानी में महिला कॉलेज के सामने सड़क पर फैले कूड़े को लोग खुद ही साफ करने लगे। इस दौरान पुलिस तैनात रही। वहीं सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था न होने और पार्षदों पर लगाए गए मुकदमों के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन भी किया।
विज्ञापन


देहरादून में लगातार सातवें दिन कार्यबहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करते हुए आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। पदाधिकारी राकेश कुमार और मुकेश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में सबसे आगे रहकर और अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वाले सफाईकर्मियों की आज सरकार सुध भी नहीं ले रही है।

जब तक हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। शनिवार को राहुल-प्रियंका गांधी सेना के अध्यक्ष मदन लाल और आप नेता बिल्लू वाल्मिकी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। 

सामाजिक कार्यकर्ता मोहन काला ने कहा कि महंगाई के इस दौर में आठ हजार रुपये में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होना चाहिए। इस दौरान राजेंद्र मंचल, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, सोनू, मणिकांत, मन्नू, अनिल बांगडी, दिनेश कुमार, सतीश, विनोद, संजय, सोमप्रकाश, षुष्पा, बिमला, रंजनी, ऊषा, आशा, बबीता मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें