फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: बुजुर्ग महिला से परिचालक ने वसूला किराया, विरोध करने पर बस से उतारने की दी चेतावनी

Mon, 29 Jul 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों में भले ही 65 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है, लेकिन रोडवेज के कई परिचालक बुजुर्गों से अभी भी किराया वसूल रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। रामनगर डिपो के परिचालक ने रोडवेज बस में सफर कर रही एक वृद्धा से टिकट के पैसे वसूल लिए। पैसे न देने पर परिचलाक ने वृद्धा को नीचे उतारने की चेतावनी भी दे डाली। एआरएम से मामले की शिकायत की गई है।  उन्होंने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से भी की। 

शनिवार को ऊधमसिंह नगर के जसपुर नादेही निवासी वृद्धा केला देवी (69) महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के पास पहुंची। वृद्धा ने बताया कि उसका पति नाथूसिंह रामनगर स्थित मानस सेवा उत्थान समिति में सेवादार है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीमार रहने की वजह से उसका रामनगर से उपचार चल रहा है। 15 जुलाई को परिवहन निगम की बस यूके 07-1380 से वह जसपुर से रामनगर डिपो की बस में बैठकर पति के पास जा रही थी। आरोप है कि टिकट के पैसे मांगने पर वृद्धा ने बस परिचालक को आधार कार्ड दिखाते हुए अपनी उम्र 69 साल बताई, लेकिन परिचालक टिकट के 55 रुपये काट लिए। 

एआरएम ने बताया कि परिचालकों से कहा गया है कि वह वरिष्ठ नागरिकों को परेशान न करें। सरकार द्वारा 65 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को निगम के बसों में दी गई निशुल्क यात्रा का उन्हें लाभ दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें