फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर कार से टकराकर खाई की तरफ लुढ़की यात्रियों से भरी बस, ऐसे बची सबकी जान

Mon, 29 Jul 2019 08:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
बस खाई की तरफ लुढ़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल-धौलीधार के पास यात्रियों से भरी एक बस खाई मेें गिरने से बाल-बाल बची। बस विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर के बाद खाई की ओर मुड़ गई।

विज्ञापन


गनीमत रही कि बस का पिछला हिस्सा जमीन से सट गया था और बस आधी हवा में लटक गई। बस में 30 लोग सवार थे, जिनको पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ा हादसा टलने पर सभी ने भगवान का शुक्र मनाते हुए राहत की सांस ली। 

ऋषिकेश से रविवार को यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए निकली बस की सुबह लगभग 7 बजे धौलीधार के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के फट्टे टूट गए और बस खाई की ओर मुड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश कांवड़िए सवार थे

गनीमत यह रही कि पुश्ते के बाहर अगले टायर निकल जाने पर बस का निचला हिस्सा जमीन से सट गया और बस वहीं रुक गई, जिससे बस गहरी खाई में गिरने से बच गयी। बस के रुकते ही इसमें सवार लोगों की जान में जान आई।  

चौकी प्रभारी बछेलीखाल विक्रमलाल कोहली ने बताया कि बस चालक रुद्रप्रयाग निवासी राजबीर सिंह की हिम्मत और सूझ बूझ से भी बड़ा हादसा टल गया। बस में चालक-परिचालक सहित 30 लोग सवार थे। मदद पहुंचने तक बस चालक राजबीर ने यात्रियों का हौंसला बंधाए रखा। सूचना मिलने पर बछेलीखाल चौकी पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

बस में अधिकांश कांवड़िए सवार थे।  वहीं, कार चालक ललित मोहन निवासी डोईवाला वाहन में अकेला था, जो जौलीग्रांट से हिंडोलाखाल मरीज छोड़कर ऋषिकेश लौट रहा था। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। कोहली ने बताया कि यात्रियों को अन्य वाहनों से केदारनाथ की ओर रवाना किया गया। घटनास्थल पर वाहनों के रुकने से राजमार्ग पर थोड़ी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें