फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जल उठी बस, बाल-बाल बची 37 जिंदगियां

Mon, 05 Jan 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नारसन
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की पर्वतीय डिपो की एक बस इंजन में आग लग जाने के कारण धू-धूकर जल उठी।
विज्ञापन


बस में चालक, परिचालक के अलावा 35 यात्री सवार थे। सभी ने बमुश्किल जान बचाई। सकुशल बचने के बाद सभी ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। यात्रियों ने चालक को भी धन्यवाद दिया। जिसकी सूझबूझ से हादसा टल गया।

रविवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली से देहरादून जा रही यह बस जैसे ही नारसन खुर्द में शहीद स्मारक के पास पहुंची तो इंजन में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते पूरी बस धू-धूकर जलने लगी। चालक लालसिंह ने समझदारी दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका और खुद आग बुझाने का प्रयास करते हुए यात्रियों को सकुशल निकलने में मदद की। जिससे सभी यात्री बस से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


सभी के चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा था। सूचना पाकर पुलिस कर्मी तथा रुड़की से अग्निशमन के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बस 90 प्रतिशत जल चुकी थी। यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वॉल्वो बस के एसी में भी लगी थी आग

कुछ ‌दिन पहले रुड़की के रोडवेज बस अड्डे पर यूपी की कौशांबी डिपो की वॉल्वो बस के एसी में आग लग गई थी। आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी थी।

घटना के समय बस में 30 यात्री थे। आननफानन में यात्रियों को बस से उतारा गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। कौशांबी डिपो की वॉल्वो बस 30 दिसंबर को देर रात करीब ढाई बजे रोडवेज बस अड्डे से 30 सवारी लेकर हरिद्वार के लिए चली।

चलते ही वॉल्वो बस के एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। बस से आग की लपटें उठती देख सवारियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों में उतरने के लिए अफरातफरी मच गई।

इसी बीच दमकल टीम को किसी ने घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बस में लगी आग बुझाई। एफएसओ ब्रजलाल डबराल ने बताया बस के एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें