फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : रोजाना तीन लोगों की जान ले रहीं प्रदेश की सड़कें, रिपोर्ट में खुलासा, देश में आठवें नंबर पर

Wed, 15 Nov 2023 04:46 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में वर्ष 2021 में 1405 हादसों में 820 की मौत, 1091 घायल हुए थे जो आंकड़ा 2022 में बढ़ गया। 2022 में 1674 हादसों में 1042 की मौत और 1613 घायल हुए हैं। मौतों का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 27.07 प्रतिशत और हादसों का आंकड़ा 19.10 प्रतिशत बढ़ गया है।
विज्ञापन
सड़कें - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य की सड़कें रोजाना औसतन तीन लोगों की जान ले रही हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है। हर 100 हादसों में 62 प्रतिशत लोग जान गंवा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड देश में आठवें स्थान पर है।

पिछले साल के मुकाबले राज्य में सड़क हादसों और मौतों का आंकड़ा 27 प्रतिशत बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में वर्ष 2021 में 1405 हादसों में 820 की मौत, 1091 घायल हुए थे जो आंकड़ा 2022 में बढ़ गया। 2022 में 1674 हादसों में 1042 की मौत और 1613 घायल हुए हैं। मौतों का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 27.07 प्रतिशत और हादसों का आंकड़ा 19.10 प्रतिशत बढ़ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में होने वाले हर 100 हादसों में 62.2 फीसदी लोगों की मौत होती है। इस मामले में उत्तराखंड का देश में आठवां स्थान है, जबकि सड़क हादसों में देश में 23वां स्थान है।

चार साल में हादसे और मौत

वर्ष सड़क हादसे मृत्यु घायल
2019 1352 867 1457
2020 1041 674 854
2021 1405 820 1091
2022 1674 1042 1613

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार में डॉक्टर, युवक और दो महिलाओं ने बुखार से तोड़ा दम, थम नहीं रहा यहां मौत का सिलसिला

धुंध-बारिश नहीं, खिली धूप में भी ज्यादा हादसे

घना कोहरा या बरसात राज्य में सड़क हादसों का सबब नहीं है। रिपोर्ट पर गौर करें, तो खिली धूप में ज्यादा हादसे हुए हैं। खिली धूप में राज्य में 1,423 हादसों में 917 की मौत हुई और 1,388 घायल हुए। बारिश के मौसम में 166 हादसों में 76 की मौत और 149 घायल, कोहरे में 71 हादसों में 31 की मृत्यु और 63 घायल, ओलावृष्टि में दो हादसों में कोई मौत नहीं, तीन घायल हुए। अन्य 12 दुर्घटनाओं में 18 की मृत्यु व 10 घायल हुए हैं।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें