खतरे से निशान के बिल्कुल करीब से बही यमुना
डाकपत्थर में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया। हालांकि, शाम को जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। शाम को यमुना खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर नीचे बहने लगी।
डाकपत्थर में यमुना के जलस्तर का खतरे का निशान 455.37 मीटर पर है। सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 455.34 मीटर दर्ज किया गया। शाम को चार बजे जलस्तर कुछ घटने के बाद 454.82 मीटर तक पहुंच गया। वहीं, इच्छाड़ी में टौंस का जलस्तर सुबह आठ बजे 642.35 मीटर था। शाम को चार बजे जलस्तर 643.00 मीटर पहुंच गया। नायाब तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी ने कहा कि यमुना के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। बचाव और राहत कार्यों के पूरे इंतजाम किए गए हैं।