फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड PCS-10 का रिजल्ट घोषित, देखें

Sun, 24 Aug 2014 10:03 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शनिवार देर शाम पीसीएस-2010 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रदेश को 213 अधिकारी मिले हैं। सबसे ज्यादा 84 अधिकारी शिक्षा विभाग के हिस्से में आए हैं।
विज्ञापन


शैलेंद्र सिंह परीक्षा के टॉपर रहे। शैलेंद्र जीआईसी में अंग्रेजी में प्रवक्ता के पद पर पहले से चयनित हैं। जयवर्द्धन शर्मा ने दूसरा और वैभव गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

19 का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है। पांच डिप्टी एसपी बने हैं। इनके अलावा 11 वित्त अधिकारी, एक सहायक श्रमायुक्त और 20 सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


कृषि सेवा श्रेणी-दो के 12 और उद्यान विकास शाखा श्रेणी-दो के लिए छह अधिकारियों का चयन हुआ है। सहायक निदेशक मत्स्य के पद पर दो अभ्यर्थी चुने गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा अधिकारी

सूचना अधिकारी पद पर दो, जिला प्रोबेशन अधिकारी पद पर छह, वाणिज्य कर अधिकारी पद पर 45 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

सबसे ज्यादा अधिकारी शिक्षा विभाग को मिले हैं। राजकीय इंटर कालेजों में उप प्रधानाचार्य, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता, एनसीआरटी के सहायक निदेशक और बोर्ड के उप सचिव पद पर 84 अभ्यर्थी चुने गए हैं।

आयोग सचिव एसएन पांडेय ने बताया कि 28 दिसंबर 2012 से 20 जनवरी 2013 तक मुख्य परीक्षा कराई गई थी। इसके बाद चार मार्च 2014 से 13 मार्च 2014 तक साक्षात्कार हुए।

र‌िजल्ट के ल‌िए क्ल‌िक करें- पीसीएस र‌िजल्ट

बाद में कोर्ट के आदेश के बाद कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किया गया था। जिनके साक्षात्कार 30 जून 2014 से चार जुलाई तक कराए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें