फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव...मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारी नहीं कर पाएंगे अपने मत का प्रयोग

Sat, 19 Jul 2025 03:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

उत्तरकाशी में पंचायत चुनाव में 3395 कर्मचारी विभिन्न मतदेय स्थलों में मतदान करवाने की ड्यूटी निभाएंगे, लेकिन यह मतदानकर्मी अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
वोटिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारी अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से अन्य चुनाव की भांति पंचायत चुनाव के दौरान मतदानकर्मियों के वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए किसी प्रकार की गाइडलाइन नहीं है।

विज्ञापन


वहीं शिक्षक संघ और अन्य कर्मचारी संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि इस चुनाव में कर्मचारियों को उनके अधिकार से वंचित नहीं करना चाहिए। इसके लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए थी।उत्तरकाशी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3395 कर्मचारी विभिन्न मतदेय स्थलों में मतदान करवाने की ड्यूटी निभाएंगे। इसके साथ ही 20 जोनल मजिस्ट्रेट, 76 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 50 प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में यह मतदानकर्मी अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से किसी भी प्रकार की गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।

वहीं इस पर शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतोल महर ने कहा कि विधानसभा, लोकसभा और नगर निकाय के चुनाव के दौरान मतदानकर्मियों के मत प्रयोग के पोस्टल बैलेट की व्यवस्था होती है। लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि अधिकांश कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: नाबालिग से फेसबुक पर की दोस्ती..शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दोषी को 10 साल कठोर कारावास की सजा
विज्ञापन


लगभग सब लोगों के नाम ग्रामीण मतदान क्षेत्रों में है। वहीं कई गांव में कर्मचारियों की संख्या भी अधिक है। लेकिन उनके मत का प्रयोग न करने से वहां के मतदान प्रतिशत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए निर्वाचन आयोग को अन्य चुनाव की भांति इसमें भी व्यवस्था करनी चाहिए। सीडीओ एसएल सेमवाल का कहना है कि निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव में मतदानकर्मियों के मतदान के लिए कोई गाइडलाइन नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें