फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलेंगे अब 50 लाख, शासनादेश जारी, सीएम धामी ने की थी घोषणा

Mon, 02 Jun 2025 10:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल दिवस पर बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी। उन्हें यह राशि 26 जुलाई 2024 से अनुमन्य होगी। इस संबंध में सैनिक कल्याण विभाग ने सोमवार को शासनादेश जारी हो गया।

विज्ञापन


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल दिवस पर बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने की घोषणा की थी। शासनादेश जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है।

सेना में परमवीर चक्र से लेकर मेन्सन इन डिस्पैच तक सभी वीरता पुरस्कारों से अंलकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिकी राशि में भी वृद्धि की गई है। बलिदानियों के परिवार के एक सदस्य को राज्य की सरकारी नौकरी में समायोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश का पहला साइंस रेडियो स्टेशन तैयार, 88.8 MHz पर ट्यून करें...वैज्ञानिक होंगे आपसे रूबरू
विज्ञापन


हमारे वीर जवानों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। वन रैंक-वन पेंशन, नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण, रक्षा बजट में वृद्धि के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें