कब क्या हुआ
देहरादून। वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य सचिव ने पूर्व सैनिकों के अलावा गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों को भी उपनल से भर्ती का शासनादेश जारी किया था। पूर्व सैनिकों की नाराजगी के बाद इसे निरस्त किया गया। जबकि 2020 में कोविड की वजह से गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों के लिए फिर से इसके माध्यम से नियुक्ति का रास्ता खोल दिया गया। अभी गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों की उपनल के माध्यम से नियुक्ति पर रोक है।
पुरकुल में बनेगा उपनल का निदेशालय
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम का निदेशालय पुरकुल में बनेंगा। इसके लिए निगम को सैनिक कल्याण विभाग से पांच बीघा जमीन मिल गई है। शासन के साथ इसका एमओयू हो चुका है। 30 साल के लिए यह जमीन लीज पर दी गई है।
विदेशों में नौकरी के लिए अभी एक हजार लोगों की मांग है। यह मांग और बढ़ सकती है। पुरकुल में उपनल का निदेशालय भवन बन जाने के बाद नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री