फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

Thu, 17 Jul 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

जारी पत्र में कहा क प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाए। इसी क्रम में अन्य भी निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व नैनीताल के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें मौसम विज्ञान विभाग के पांच जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश (आरेंज अलर्ट) के मद्देनजर सावधानी बरतने को कहा है। जारी पत्र में कहा क प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाए। इसी क्रम में अन्य भी निर्देश दिए गए हैं।  

Kanwar Yatra: हरिद्वार में डाक कांवड़ वाहनों के लिए वन वे प्लान, कनखल से एंट्री, सिंहद्वार से होगी निकासी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश में मुनस्यारी-मिलम सहित 58 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-मिलम सीमा मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया है। इस मार्ग के साथ ही राज्य में 58 सड़कें बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 32 सड़कें शामिल हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बुधवार को सड़कों पर जगह-जगह मलबा आने से राज्य में 82 सड़कें बंद हो गई थी। देर शाम तक इनमें से 24 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अन्य सड़कों को भी खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्य में बंद सड़कों में रुद्रप्रयाग में आठ ग्रामीण सड़कें बंद हैं। वहीं, उत्तरकाशी में पांच, नैनीताल में एक, चमोली में दस, पिथौरागढ़ में एक सीमा मार्ग और आठ ग्रामीण मार्ग, अल्मोड़ा में एक ग्रामीण सड़क, बागेश्वर में तीन, पौड़ी गढ़वाल में चार, देहरादून में तीन राज्य मार्ग, एक मुख्य मार्ग और 9 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। जबकि टिहरी जिले में तीन ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें