फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हैरिटेज एविएशन को ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस, चारधामों में चार्टर्ड सेवा की उड़ान पर रोक

Tue, 29 Jul 2025 08:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हैरिटेज एविएशन को बिना अनुमति के उड़ान भरने पर ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया। खराब मौसम को देखते हुए यूकाडा ने चार्टर्ड उड़ान के लिए मना किया था।
विज्ञापन
- फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने बिना अनुमति के केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने के मामले में हैरिटेज एविएशन को ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस जारी किया।

विज्ञापन


14 जुलाई को हैरिटेज एविएशन के चार्टर्ड हेलिकॉप्टर ने सहस्त्रधारा हेलिपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। मौसम खराब होने से यूकाडा के ऑपरेशन विंग ने पायलट को उड़ान की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम पहुंच गया। पायलट ने यूकाडा के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया। इस पर यूकाडा ने हैरिटेज एविएशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। हैरिटेज एविएशन ने लिखित जवाब में स्वीकार किया बिना अनुमति के उड़ान भरी है।

Uttarakhand: हरिद्वार में भगदड़ के बाद चेती सरकार, प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में होगा भीड़ प्रबंधन सर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन


यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय टोलिया का कहना है कि हैरिटेज एविएशन को बिना अनुमति के उड़ान भरने पर ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया। खराब मौसम को देखते हुए यूकाडा ने चार्टर्ड उड़ान के लिए मना किया था। इसके बावजूद पायलट ने बिना अनुमति उड़ान भरी है। नोटिस का जवाब न मिलने पर डीजीसीए की गाइडलाइन के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। हैरिटेज एविएशन की चारधामों की चार्टर्ड सेवा पर रोक लगाई गई। इसके साथ ही हैरिटेज एविएशन को यूकाडा के हेलिपैड पर टेकऑप व लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें