फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर सस्पेंस होगा खत्म: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे भाजपा कार्यालय, बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म

Mon, 21 Mar 2022 05:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में सीएम के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है। प्रदेश पर्यवेक्षक व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में धामी के नाम की ही सबसे ज्यादा चर्चा रही, जिसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने इससे पहले एक होटल में बैठक की थी। 

विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार बैठक का संचालन किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में भारी भीड़ जुटी रही। बैठक शुरू होते ही है कार्यालय के बाहर धामी के पक्ष में नारेबाजी शुरू हो गई है। वहीं बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर सहमति बनी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज पुष्कर सिंह धामी के सिर सजेगा। 

नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में था। विधायकों में से मुख्यमंत्री नहीं होने की चर्चाएं बैठक शुरू होने  से पहले ही तेज थी। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में

विज्ञापन

23 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण
विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें