फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नमन

Fri, 25 Jun 2021 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
शहीद मनदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मनदीप सिंह (23) ने सरहद पर फर्ज निभाते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन


पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे  शहीद मनदीप 
11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप की श्हादत की खबर से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। वह पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके बलिदान को शत-शत नमन किया
मनदीप के शहीद होने की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके बलिदान को शत-शत नमन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें